एलआईसी की यूनिट मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ता सम्मानित

जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा जौनपुर-1 उमरपुर हरिबंधनपुर नईगंज के विकास अधिकारी आकाश गुप्ता की यूनिट मीटिंग 19 सितंबर को होटल रेड चिली में आयोजित की गई। इसमें टीम आकाश के अभिकर्ताओं और बीमा साथियों को उत्कृष्ट बीमा व्यवसाय के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही एलआईसी की नई योजनाओं की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।

विकास अधिकारी आकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम में 110 अभिकर्ता और बीमा सखियां कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 51 महिलाओं को बीमा सखी परीक्षा उत्तीर्ण कराकर लाइसेंस दिलाया गया। बीमा सखियां बीमा व्यवसाय के साथ अपनी आय बढ़ाने में जुटी हैं। सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने बताया कि बीमा क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बीमा सखी योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक में टीम के टॉप अभिकर्ता रामेश्वर मौर्य को 180 लोगों का जीवन बीमा कराने और एमडीआरटी की अर्हता प्राप्त करने पर शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। स्टार बीमा सखी समीक्षा सिंह को 26 पॉलिसी करने पर रजतवीर बीमा सखी, राकेश शिवचंद यादव को 27 पॉलिसी करने पर रजतवीर अभिकर्ता तथा रंजीत यादव को 52 पॉलिसी करने पर अर्धशतकवीर अभिकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विक्रय विष्णु कुमार और सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और बीमा व्यवसाय में सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट