12 साल पुराने प्रमाण-पत्र विवाद में न्यायालय ने संचिका बंद करने का दिया निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 20, 2026
- 4 views
संवाददात पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू के शिक्षक मैकू राम के STET 2011 प्रमाण-पत्र से जुड़े 2014 से चले आ रहे मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को संचिका निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
यह शिकायत अशोक कुमार मौर्य और योगेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रमंडलीय आयुक्त, पटना के यहां की थी।
जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। लोकायुक्त, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, RDD, DM, DEO और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर पर जांच में मैकू राम को क्लीन चिट मिलती रही।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने अपने पत्रांक 922 दिनांक 12.04.2023 में ही स्पष्ट कर दिया था कि लोकायुक्त स्तर से मामला पहले ही निस्तारित हो चुका है और बार-बार प्रमाण-पत्र मांगना न्यायालय की अवमानना हो सकती है।
मैकू राम ने कहा कि वे दलित परिवार से हैं और बार-बार शिकायत कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने एससी-एसटी आयोग, पटना में शिकायत की है और मानहानि का वाद दायर करने की बात कही है।* उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू के शिक्षक मैकू राम के STET 2011 प्रमाण-पत्र से जुड़े 2014 से चले आ रहे मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को संचिका निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
यह शिकायत अशोक कुमार मौर्य और योगेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रमंडलीय आयुक्त, पटना के यहां की थी।
जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। लोकायुक्त, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, RDD, DM, DEO और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर पर जांच में मैकू राम को क्लीन चिट मिलती रही।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने अपने पत्रांक 922 दिनांक 12.04.2023 में ही स्पष्ट कर दिया था कि लोकायुक्त स्तर से मामला पहले ही निस्तारित हो चुका है और बार-बार प्रमाण-पत्र मांगना न्यायालय की अवमानना हो सकती है।
मैकू राम ने कहा कि वे दलित परिवार से हैं और बार-बार शिकायत कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने एससी-एसटी आयोग, पटना में शिकायत की है और मानहानि का वाद दायर करने की बात कही है।

रिपोर्टर