टिळक भवन में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Feb 06, 2026
- 13 views
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी राजन भोसले की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय टिळक भवन में कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका की नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सौ. कांचन योगेश कुलकर्णी एवं समीना सलीम शेख का भव्य सत्कार किया गया। यह सम्मान प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की ओर से आयोजित किया गया।
सत्कार समारोह में प्रदेश सरचिटणीस एडवोकेट नविन सिंह, सरचिटणीस ब्रिज दत्त, जिलाध्यक्ष राजाभाऊ पातकर सहित सचिन सुरेंद्र आढाव, वर्षा शिखरे, राजेश तिवारी, सलीम शेख, योगेश कुलकर्णी एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के उपरांत राजन भोसले के कक्ष में नव-निर्वाचित नगरसेवकों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक ठराव पारित किया गया, जिसके तहत कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका से संबंधित सभी पदों पर नियुक्ति के अधिकार प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ को सौंपे गए। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, समन्वय और नगर निगम में प्रभावी भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


रिपोर्टर