मकराइन में लगा फाइलेरिया जांच शिविर, 40 लोगों के रक्त नमूनों की हुई जांच
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 23, 2026
- 6 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। जिला स्वास्थ्य समिति रोहतास के तत्वावधान में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेहरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 मकराइन में निःशुल्क फाइलेरिया जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान के तहत 40 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू यादव, डॉ. राजीव रंजन, मनीष कुमार, गणेश प्रसाद, राजू शंकर लाल और पीरामल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को फाइलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया। मौके पर एएनएम रिशु कुमारी, चिंता कुमारी और आशा ज्योति कुमारी, रंजू कुमारी मौजूद रहीं।


रिपोर्टर