किसानों को भुगतान नहीं किसानों में आक्रोश


रोहतास ।जिले में धान खरीदी के बाद किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखी जा रही है। जिले के अधिकांश पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों) द्वारा धान खरीदी के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं किया गया, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि कुछ पैक्स अध्यक्ष खरीदे गए धान की राशि भी निर्धारित सरकारी समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर भुगतान नहीं कर रहे हैं। कई मामलों में किसानों को कम राशि दी जा रही है या भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

जिले में चलाया जा रहा पैक्स सदस्यता अभियान भी हवा-हवाई साबित हो रहा है। किसानों का कहना है कि सदस्यता लेने में उन्हें कदम-दर-कदम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैक्स अध्यक्षों की मनमानी और पारदर्शिता की कमी के कारण कई किसान सदस्यता प्रक्रिया से वंचित रह जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कुछ पैक्स अध्यक्षों की मनमानी के कारण राजस्व का भी नुकसान हो रहा है, जबकि सरकार ने धान खरीदी और भुगतान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

किसानों ने जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी पैक्स अध्यक्षों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और किसानों को जल्द से जल्द उनका बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट