सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस संपन्न

कमर्शियल कैडर की समस्याओं पर गरजे कर्मचारी, रेलवे अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) ऑडिटोरियम, मुंबई में सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (CRMS) द्वारा विशाल जोनल कमर्शियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य रेलवे के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग क्लर्क, आरक्षण विभाग के कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता CRMS अध्यक्ष एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) के संयुक्त महामंत्री डॉ. प्रवीण बाजपेयी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय एस.एम. शुक्ला के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण बाजपेयी ने कहा कि कमर्शियल विभाग रेलवे का “राजदूत” कहलाता है और यही विभाग रेलवे के लिए करोड़ों रुपये का राजस्व एकत्रित करता है। इसके बावजूद कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने टिकट चेकिंग स्टाफ पर बढ़ते अनावश्यक दबाव, टिकट विंडो पर QR पेमेंट फेल होने से यात्रियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी, प्रिंटरों की खराब स्थिति, टीसी स्टाफ की सुरक्षा, जर्जर कुर्सियां, महिला कर्मचारियों की समस्याएं तथा यात्रियों द्वारा फर्जी एफआईआर दर्ज कर कर्मचारियों के भविष्य को प्रभावित करने जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सम्मेलन में कर्मचारियों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखीं। कर्मचारियों में व्याप्त आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मुंबई मंडल के सचिव संजीव कुमार दुबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा कमर्शियल कैडर की समस्याओं को मुखर रूप से अधिकारियों के सामने रखा।

कार्यक्रम में मध्य रेलवे के CCM (PM) डॉ. सुमंत देऊलकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) डॉ. शिवराज मानसपुरे, Sr. DCM (Works) प्रकाश कनोजिया सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्वीकार किया कि कमर्शियल कैडर द्वारा उठाई गई अधिकांश समस्याएं तार्किक एवं जायज हैं तथा इनके समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

सम्मेलन में मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर मंडलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष वी.के. सावंत, राम खापटे, महामंत्री अनिल कुमार दुबे, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, संयुक्त महामंत्री धर्मेश कर्दम, जमील खान, सचिव राजकुमार, अमीर खान, डी.वी. रमन, जोनल मीडिया सलाहकार आर.बी. चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा, एस.पी. सिंह बागेबाड़ी, राकेश तथा जोनल महिला अध्यक्ष छाया शेलके सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट