डीएम और विधायक ने प्रेमनगर खेल मैदान व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण


संवाददाता पारसनाथ दूबे


डेहरी रोहतास।डेहरी विधानसभा के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह एवं जिला पदाधिकारी रोहतास  दीपक कुमार मिश्रा ने आज अकोढ़ी गोला प्रखंड अंतर्गत प्रेमनगर हाई स्कूल के खेल मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मैदान में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा हेतु पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम एवं शौचालय निर्माण के लिए अग्रतर कार्रवाई करने को कहा।


इसके बाद अधिकारियों ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। वहाँ स्मार्ट क्लास लैब की कार्यप्रणाली की जाँच की गई तथा विद्यालय के पहुंच पथ को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने छात्रों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी श्री नीलेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट