जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन डीएम ने किया


रोहतास।जिला के न्यू स्टेडियम फजलगंज में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र,उप विकास आयुक्त डॉक्टर आकांक्षा आनंद,साथी -ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर सासाराम प्रिया रानी,अपर समाहर्ता रोहतास,जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय,विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप , डीसीएलआर सासाराम,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ,रोहतास जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित,जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह (सेवानिवृत्ति बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर छावनी,) सुरेंद्र सिंह सचिव रोहतास जिला फुटबॉल संघ,राहुल सिंह संयोजक बिहार फुटबॉल संघ,विजय प्रताप सिंह, विद्यासागर शर्मा , कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार यादव,ओवरसीयर कृषि विभाग सासाराम,मोहम्मद जुबेर खान थाना प्रभारी मॉडल थाना,नीतीश कुमार वरीय निरीक्षक पदाधिकारी मॉडल थाना आदि गणमान्य लोग मनचासीन थे ।

इस क्रम में प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, मार्च पास्ट की अगुवाई डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज एवं स्काउट एंड गाइड के कमांडिंग ऑफिसर कर रहे थे ।इसके बाद रोहतास जिला के निबंधित विद्यालयों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया ।इस प्रतियोगिता में 6500 खिलाड़ियों ने निबंधन कराया लेकिन आज प्रथम दिन कुल 3500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, रोहतास जिला खेलकूद विद्यालय प्रतियोगिता में यह 

एक इतिहास दर्ज हो गया है ।


कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया माननीय जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित किया । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छठ व्रत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय तेलारी प्रखंड चेनारी ने किया

इस क्रम में झंडोतोलन एवं मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया गया ,

इस क्रम में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति कुमारी ने खेल का शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलायी।


वॉलीबॉल बालिका वर्ग अंडर-19 में उच्च विद्यालय कैथी संझौली प्रखंड विजेता एवं दुर्गा उच्च विद्यालय शिवसागर उप विजेता 

वॉलीबॉल बालिका वर्ग में अंडर 17 एक बार फिर उच्चविद्यालय कैथी उच्च विद्यालय संझौली एवं उच्च विद्यालय बेलवया दिनारा के बीच फाइनल हुआ जिसमें उच्च विद्यालय कैथी संझौली की टीम विजेता हुई एवं उपविजेता उच्च विद्यालय बेलवया दिनारा की हुई ।


वॉलीबॉल में बालक वर्ग अंडर 14 में डी ए वी पब्लिक स्कूल कटार डेहरी विजेता हुआ वही

उपविजेता डी पी एस विद्यालय बिक्रमगंज हुआ


बॉक्सिंग में अंडर- 14 वर्ग में 30 से 32 किलोग्राम में बजरंगी कुमार सिल्वर मेडल, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसेरूआ जबकि प्रेम कुमार स्टेपिंग स्टोन स्कूल राजपूर गोल्ड मेडल


अंडर 14 वर्ग 34 किलोग्राम में रीतिक कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करसेरूवा को गोल्ड मेडल वहीं विराट कुमार मध्य विद्यालय खरारी को सिल्वर मेडल दिया गया ,नैतिक दुबेको ब्रांच मेडल दिया गया नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार सासाराम 


बॉक्सिंग अंडर 14 बालक वर्ग 28 से 30 किलोग्राम वजन में

अभिमन्यु कुमार को गोल्ड मेडल , अंकित कुमार को सिल्वरमेडल , पिंकेश कुमार को ब्रांच मेडल 


बॉक्सिंग अंडर 14, बालक वर्ग

 30से36 किलोग्राम हो गया

संगम कुमार यादव को गोल्ड मेडल, रवि किशन को सिल्वर मेडल , आदर्श कुमार को ब्रांच मेडल


अंडर 14 -46 किलोग्राम बालक वर्ग में अंकुश कुमार को गोल्ड मेडल

आर्यन राज को सिल्वर मेडल एवं कार्तिक कुमार को ब्रांच मेडल 


अंडर 14- 48 किलोग्राम में बालक वर्ग में 

आकाश कुमार सिंह को गोल्ड मेडल, रौनक कुमार को सिल्वर मेडल 


बॉक्सिंग में अंडर 14 बालक वर्ग में 50 किलोग्राम में 

राजवीर सिंह को गोल्ड मेडल


खेल विधा ऊंची कूद अंडर 17 आयु वर्ग बालक में 

पहला स्थान सनी कुमार उच्च विद्यालय जगोड़ीह तिलौथू

दूसरा स्थान अनीश कुमार पटेल के के उच्च विद्यालय संझौली

तीसरा स्थान मनीष राज गुप्ता

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मनोहर बिक्रमगंज 


गोला फेंक आयु वर्ग अंडर 14 बालिका वर्ग में शांभवी कुमारी बाल विकास विद्यालय सासाराम से पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरा स्थान

कुमकुम कुमारी के एम उच्च विद्यालय गनसाडीह ,

तीसरा स्थान सोनम कुमारी उच्च विद्यालय सरैया रोहतास


लंबी कूद में अंडर-19

बिट्टू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नेहरू उच्चे विद्यालय क्वाथ 

वही दूसरा स्थान

समर कुमार

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया शिवसागर

तीसरा स्थान

इम्तियाज उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मानपुर


कुश्ती अंडर 17 बालक वर्ग अंडर 45 किलोग्राम में शुभम कुमार (उच्च विद्यालय बाद नोखा वाक ओवर ) गोल्ड मेडल


48 किलोग्राम वर्ग में

शिवम कुमार आरके उच्च विद्यालय को गोल्ड मेडल,

 52 किलोग्राम वर्ग में

अंकुर कुमार (डी ए वी डालमिया नगर) गोल्ड मेडल,

सोनू कुमार टेन प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक जा रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट