बिजली विभाग में व्यवस्था विस्तार को लेकर राशि जारी


रोहतास। बिहार कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कैमूर एवं रोहतास जिलों में बिजली व्यवस्था के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 351.85 करोड़ की संशोधित लागत वाली योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के क्षेत्राधीन कैमूर एवं रोहतास जिलों के 177 बसावटों (132 गाँवों)के 21,644 घरों को ग्रिड से विद्युतीकृत करने के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत योजना की संशोधित लागत 351.85 करोड़ की स्वीकृति दी गयी । इस योजना के तहत इन बसावटों और घरों को ग्रिड से जोड़कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। योजना के क्रियान्वयन से कैमूर एवं रोहतास जिले के पहाड़ी पर बिजली की पहुँच बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत आधारभूत संरचना के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट