महुआ शराब बेचने और पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 01, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। अवैध शराब के खिलाफ डालमियानगर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई शराब बेचने में - पुलिस ने गंजौली कुरूथा सड़क पर छापेमारी कर मकुरी निवासी विकास कुमार, पिता सुखन महतो को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 03 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई है।
दूसरी कार्रवाई शराब पीने में -मकराइन गांव से ही संजय कुमार चौधरी, पिता स्व. रामाशिष चौधरी को शराब के नशे में पकड़ा गया है।
तीसरी कार्रवाई कांड संख्या 207/26 में -*थाना में दर्ज कांड संख्या 207/26 में फरार चल रहे तेजस्वी कुमार, पिता सुनील लाल, साकिन सोपड़ी मोहल्ला, डालमियानगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर