जिला स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ 2026 का आगाज आज


 रोहतास।01 से 03 अक्टूबर तक न्यू स्टेडियम, फजलगंज, सासाराम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के करीब 300 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 6,500 खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में 20 खेल विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भव्य उद्घाटन समारोह होगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग, शतरंज सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।


उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट, मशाल दौड़, दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एनसीसी-स्काउट गाइड की सहभागिता होगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 87 तकनीकी पदाधिकारियों एवं निर्णायकों की जिम्मेदारी तय की गई है।


जिला प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयी प्रतिभाओं को बेहतर मंच देकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट