साइकिल टायर और जीरा के बीच छिपाकर ला रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

दिल्ली-कोलकाता हाईवे स्थित समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- दिल्ली-कोलकाता हाईवे स्थित समेकित चेकपोस्ट मोहनियां पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। शराब को साइकिल के टायर और जीरा की खेप के बीच छिपाकर पंजाब से बिहार लाया जा रहा था। मामले में टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दोनों ट्रकों में संदिग्ध सामान होने की जानकारी मिली। तलाशी लेने पर साइकिल के टायर और जीरा के बीच छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब की बोतलों पर अंकित बैच नंबर भी मिटाए गए थे, ताकि खेप की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में परेशानी हो। कार्रवाई के बाद बरामद शराब और दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शराब की खेप कहां से लायी गई थी और इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था, समेत कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट