शांतिभंग की आशंका में तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 22, 2026
- 28 views
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी पुलिस ने सोमवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजगढ़ गांव से बच्चेलाल गौतम (52), फूलचंद्र गौतम (40) और आयुष गौतम (21) को शांति व्यवस्था भंग करने से रोकने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों का चालानी रिपोर्ट के जरिए धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और आरक्षी योगेश मिश्रा शामिल रहे।


रिपोर्टर