दूध की आड़ में शराब कारोबार कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 24, 2026
- 3 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव
भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल क्षेत्र भगवानपुर थाना ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूध की आड़ में शराब कारोबार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मसही गांव निवासी 55 वर्षीय रामेंद्र राम, पिता स्वर्गीय लालमुनि राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रामेंद्र राम पहले भी शराब कारोबार के मामले में दो बार जेल जा चुका है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रामेंद्र राम के पास से 12 लीटर देशी शराब बरामद की। वहीं, शराब का सेवन करने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। दोनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार शराबियों की पहचान मसही गांव निवासी 34 वर्षीय चंदन कुमार, पिता श्रीराम सिंह तथा भगवानपुर निवासी विंध्याचल चौरसिया, पिता गणेश चौरसिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


रिपोर्टर