पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एनसीसी कैडेटों ने सीखे योग और आपदा प्रबंधन के गुर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 24, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। गया कॉलेज, गयाजी में 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को योग, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्य करने, अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान सावधानी बरतने तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने की जानकारी दी। कैडेटों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों को ध्यानपूर्वक सीखा।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर अरविंद शर्मा, सूबेदार श्याम भगत, कुमुद कुमार, नायब सूबेदार प्रवीण, एनसीसी पदाधिकारी विरेन्द्र सिंह,सिनू कुमारी सिन्हा, संजय कुमार, अनिल कुमार, महाराणा अजय, राहुल कुमार सहित अन्य सैन्य प्रशिक्षक एवं एनसीसी कर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्टर