घनश्याम जाटव बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 22, 2026
- 2 views
तलेन । राजगढ़ जिले की भाजपा अनु सूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमे तलेन नगर के निवासी घनश्याम जी जाटव की नियुक्ति जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दायित्व पर हुई, घनश्याम जी जाटव जोकि पूर्व मे भाजपा मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री के पद पर रह चुके है और अपना दायित्व जिम्मेदारी के साथ निभा चुके है, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जी द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी मे शामिल करने पर घनश्याम जी जाटव को क्षेत्रीय विधायक दादा मोहन जी शर्मा ने शुभकामनायें बधाई प्रेषित की, तलेन नगर सहित उनके पैतृक गाँव मे घनश्याम जी जाटव की इस नियुक्ति पर बधाइयो का ताँता लगा हुआ है, इस नियुक्ति पर घनश्याम जी जाटव का स्वागत अंशुमान स्पोर्ट्स तलेन, राजेंद्र मेडिकल, उपाध्याय स्टेशनरी, विधायक कार्यालय नरसिंहगढ़, श्री राधाकृष्णमंदिर समिति मिर्ज़ापुर, चैनसिंह गुर्जर मित्रमंडल तलेन,एस बी एस एस स्कूल,घनश्याम जाटव मित्रमंडल तलेन, अध्यक्ष नगर परिषद तलेन ,भाजपा मंडल तलेन विजय सिंह रुहेला के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओ सहित तलेन नगर वासियो द्वारा सम्मान किया गया।


रिपोर्टर