तलेन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पुरा नगर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 13, 2026
- 146 views
तलेन । हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को नगर तलेन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शासकीय पीएम श्री स्कूल तलेन से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के , शासकीय पीएम श्री स्कूल, शासकीय कन्या शाला, सर्वोदय स्कूल, मास्टरमाइंड स्कूल , संस्कार स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर , सरस्वती ज्ञान मंदिर, के छात्र-छात्राएं , प्रशासनिक अधिकारीगण ,नगर परिषद कर्मचारी व नागरिकगण हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के भाव से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। मार्ग में जगह-जगह इस यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बस स्टैंड पर क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक विचारधारा विषय नहीं है ना कोई वर्ग विशेष का कार्यक्रम है। इसमें सभी जाति ,सभी धर्म के लोग इस सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। यहां किसी पार्टी का आह्वान नहीं है यहां देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का आह्वान है। इसलिए हम सब देशवासियों के लिए गर्व की बात है देश के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी उनके सम्मान में यहां तिरंगा यात्रा है।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा–हर दिल में तिरंगा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
1 घंटे विलंब से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा को पीएम श्री स्कूल से प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होने था जिसकी तैयारी भी हो गई थी । विद्यालय के बच्चे पंक्ति में खड़े होकर स्कूल से बाहर भी आ गए थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समय पर नहीं पहुंच पाए। जिसके कारण छात्रों को 1 घंटे तक रोड पर खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ा। जब 12 बजे क्षेत्रीय विधायक पहुंचे तब जाकर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई।


रिपोर्टर