अनंत चतुर्दशी पर तलेन में निकला भगवान अनंत का विशाल चलसमारोह कई अखाड़े व झांकियां रही शामिल


तलेन । अनंत चतुर्दशी पर नगर तलेन में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में एक भव्य विशाल अनंत भगवान का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के  पश्चात रात्रि 9:00 बजे प्रारंभ हुआ। इस चल समारोह में कई अखाड़े , कीर्तन मंडली व  झांकियां  शामिल रही ।

चल समारोह में विमान में विराजित भगवान अनंत की नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। आंखाड़ों के उस्तादों ने एक से बढ़कर हैरतंगेज करतब दिखाये । चल समारोह में शामिल झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। वही सामाजिक संगठनों व ग्रुपों द्वारा निशुल्क  चाय पोहे दुध का आदि का वितरण किया।वही चल समारोह के दौरान एक संक्षिप्त कार्यक्रम में  अखाड़े के उस्तादों , झांकी समिति के अध्यक्ष , निशुल्क स्टाल लगाने वाली समितियों का स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राधारमण तिवारी ने की, विशेष अतिथि गोपाल कृष्ण यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव , तुलसीराम परिहार , जगदीश महेश्वरी, श्री शिव प्रसाद शर्मा, अतिथि कैलाश नारायण नाथ, राजेंद्र कसेरा, बेनी प्रसाद परिहार लीलाधर चौरसिया, हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, श्री बडा गणेश मंदिर पुजारी राजेश शर्मा ,थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव मंचासीन रहे। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत हिंदू धार्मिक उत्सव समिति द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत भगवान अनंत की  महाआरती हुई। तथा भगवान अनन्त का नेवज नदी में विसर्जन किया गया।


कई अखाड़े व झांकियां रही शामिल

इस भगवान अनंत के विशाल चल समारोह में श्री बजरंग व्यायाम शाला सतगुरु आश्रम, श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरीपुरा, श्री बजरंग अखाड़ा मंडलोईपुरा , श्री महावीर अखाड़ा केवट मोहल्ला,  श्री बालवीर व्यायामशाला,‌ श्री पवन पुत्र अखाड़ा माली मोहल्ला, शामिल रहे । इन अखाड़ों के उस्तादों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज करतब दिखाये। वहीं बालवीर व्यायामशाला में शामिल रही बालिकाओं ने भी एक से बढ़कर करतब दिखाये जो की सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। वही इस विशाल चलसमारोह श्री बजरंग कला मंडल चौधरीपुरा, श्री कबीर मित्र मंडल मालवीय मोहल्ला, श्री बजरंग कीर्तन मंडली मंडलोई पुरा, श्री बृजवासी मित्रमंडल, श्री राधा कृष्ण मंडल मंडलोईपुरा, श्री रिद्धि सिद्धि कला मंडल संजय कॉलोनी, मां दयालु मित्र मंडल, श्री महाकाल मित्र मंडल, नगरपरिषद की श्री कृष्ण कला मंडल कोठारी कलां सहित बड़ी व छोटी झांकियां की संख्या 19 रही।


सामाजिक संगठन व मित्र मंडल  ने लगाए निशुल्क  स्टॉल 

वहीं इस विशाल चलसमारोह में सामाजिक संगठन व मित्रमंडल द्वारा निशुल्क स्टाल लगाए गए, स्टॉल लगाने वालों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति तलेन, बेनी प्रसाद परिहार मित्र मंडल, गोविंद दास भट्टर मित्र मंडल, राजेश मित्र मंडल, श्री गिरिराज भक्त मंडल, महाकालेश्वर मित्र मंडल, दूध समिति तलेन, दीपांजलि मिनरल वाटर आदि समिति द्वारा निशुल्क, दूध, चाय , पोहे व शुद्ध जल की व्यवस्था की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट