आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो कुख्यात बाइक चोर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 13 views
अखिलभरतीय समाचार टीम
औरंगाबाद---- जिले के नबीनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान झारखंड के दो युवकों को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान गढ़वा निवासी विशाल कुमार और मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य हैं। एक आरोपी पहले भी 7 बार बाइक चोरी में जेल जा चुका है। आरपीएफ ने दोनों को जीआरपी सोननगर को सौंप दिया है।


रिपोर्टर