फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 25, 2026
- 7 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर । कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंदेश गांव में घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त दीपक राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
बताया गया कि 24 अक्टूबर को चंदेश गांव निवासी विपिन बिहारी राय ने कुढ़नी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शाम करीब 3:30 बजे दीपक राय ने उनके घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आवेदन के आधार पर कुढ़नी थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 24.10.2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान घटनास्थल से एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त दीपक राय के घर पर छापेमारी की, जहां से 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने चंदेश निवासी दीपक राय, पिता नंद कुमार राय को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:- एक खोखा- घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस- अभियुक्त के घर से 100 राउंड जिंदा कारतूस


रिपोर्टर