शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 24, 2026
- 2 views
रोहतास। शादी का झाँसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। इस घटना में शामिल नोखा निवासी ददन राम की पत्नी सीता देवी, मेराज फारुकी की पत्नी गुलबशा खातून तथा सासाराम नगर थाना के बौलिया-रोड निवासी गोरख चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए काला मोती से बना एक पीले रंग का मंगलसूत्र,चाँदी के रंग का दो पायल तथा एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 विप्लव कुमार ने बताया है कि इस गिरोह की और आपराधिक घटनाओं को खंगाला जा रहा है। इस दिशा में पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर