60 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या, आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क को किया जाम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 20, 2026
- 149 views
आक्रोशित परिजनों सहित क्षेत्र वासियों ने गांव की मुख्य सड़क को किया अवरूद्ध
शराब सेवन के नाम पर अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश, आखिर शराब बिक कहां रहा था?
अखिल भारतीय समाचार टीम
बिहार---- रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा गांव में 60 वर्षीय व्यक्ति की बदमाशों ने किया निर्मम हत्या। मृतक की पहचान डुमरा निवासी जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की रुप में हुई है। बताया गया कि बच्चा तिवारी घर से निकले थे, इसी दौरान बदमाशों ने जानलेवा हमला कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी। शरीर के कई भागों पर चोट निशान देखा गया, धारदार हथियार से किया गया है वार।
आक्रोशित परिजनों सहित क्षेत्र वासियों ने गांव की मुख्य सड़क को किया अवरूद्ध, उच्च पदाधिकारियों के आश्वासन पर परिचालन हुआ प्रारंभ
मामले से आक्रोशित परिजनों सहित क्षेत्र वासियों द्वारा न्याय मिलने हेतु सड़क अवरुद्ध कर दिया गया। मामला संज्ञान मे आने के बाद मौके पर पहुंच उच्च पदाधिकारीयों द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आश्वासन के बाद परिचालन हुआ संचालित।
हत्या की कारणों की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एसएफएल तथा तकनीकी जांच की प्रक्रिया में जुटी है। बताया गया कि पीटकर तथा धारेदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने किसान की हत्या कर दी। जिससेे आक्रोशित परिजनों सहित क्षेत्र वासियों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की आश्वासन के बाद आवागमन संचालित हो पाया।
पुलिस द्वारा शव की पोस्टमार्टम कराने की प्रयास जारी रखी है, तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे हुई है इसकी पुष्टि करेगी। वही प्रशासन द्वारा अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्रवाई जारी है।
शराब सेवन के नाम पर अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश, आखिर शराब बिक कहां रहा था?
संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नशे में गलत कदम उठाने सहित अन्य पहलुओं पर विचार व्यक्त किया गया, जबकि विश्वसनीय सूत्रों की माने तो घटना स्थल के आसपास शराब का कारोबार होता है जहां से प्रशासनिक कर्मियों की भी हिस्सेदारी सुनिश्चित है। मृतक सेवन के साथ ही विरोध भी करता था। परिणाम आप सभी के सामने है। शराब की कारोबार पूरे बिहार में शराबबंदी कानून के लागू रहने के बावजूद भी कैसे फल फूल रहा है।
आखिर शराब बिकता कहां है?
सोचने का वषय है।


रिपोर्टर