पूर्व से रसोइयां की कार्य कर रही कर्मी पर हस्तक्षेप के कारण स्कूल परिसर में हंगामे का वीडियो वायरल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 23, 2026
- 115 views
पठन-पाठन के समय अध्यापिका की स्कूल में सोने व शिक्षिका के पति द्वारा रूतबा दिखाने सहित उपस्थिति पंजिका फाड़ने का आरोप
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत न्यू प्राथमिक विद्यालय दुबौली से जुड़ा वीडियो व कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल सामग्री के सामने आने के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली तथा रसोईया बहाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल तस्वीरों में विद्यालय की एक शिक्षिका के पठन-पाठन के समय विद्यालय परिसर में सोने का दावा किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी तस्वीर में विद्यालय की एक उपस्थिति पंजी फटा हुआ दिखाई दे रहा है।
वही वायरल वीडियो में एक व्यक्ति (शिक्षिका के पति) द्वारा विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने को लेकर आपत्ति जताते हुए देखा जा रहा है
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोना देवी, पति कृष्णा राम, पिछले करीब सात माह से विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि न्यू प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी के पति जगजीत पासवान द्वारा उन्हें विद्यालय में खाना बनाने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं अध्यापिका का समय से स्कूल ना आना, आने के बाद सोना, उनके जगह उनके पति द्वारा पठन-पाठन का कार्य कराने, सहित स्कूल के अन्य कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए रुतबा दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है, जो वायरल वीडियो में भी झलक रहा है।
यह सोचने का विषय है कि जब विद्यालय में रसोईया की नियमानुसार बहाली नहीं हुआ, तो लगातार 7 महीने से कोई एक महिला भोजन कैसे बना रही थी? और यदि नियमानुसार बहाली हुआ तो अध्यापिका के पति किस अधिकार से हस्तक्षेप कर रहे हैं।
संबंध में रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ऋतुराज कुमार से दूरभाष पर जानकारी ली गई। तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर मामला दर्ज कराया जाएगा
अब देखना होगा कि जांच के बाद विद्यालय में रसोईया बहाली, उपस्थिति पंजिका फाड़े जाने और विद्यालय परिसर में कथित हस्तक्षेप को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है


रिपोर्टर