16 दिन पहले मोबाइल टावर चोरी, अब भी नहीं मिला सुराग; लोगों को याद आया नासरीगंज पुल कांड


रोहतास। बक्सर जिले के डुमरांव में 132 फीट ऊंचे मोबाइल टावर की चोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब 16 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है। टावर के साथ 15 केवीए जनरेटर और अन्य तकनीकी उपकरण भी गायब बताए गए हैं।


इस सनसनीखेज घटना ने लोगों को रोहतास जिले के चर्चित नासरीगंज लोहे का पुल चोरी कांड की याद दिला दी है, जहां शातिरों ने सरकारी पुल को ही काटकर गायब कर दिया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 132 फीट ऊंचा टावर और भारी उपकरण बिना किसी की जानकारी के कैसे हटाए गए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े ढांचे को हटाने के लिए कई दिनों तक काम हुआ होगा, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।मोबाइल टावर चोरी की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट