डेहरी ऑन सोन आरपीएफ पोस्ट में निरीक्षक प्रभारी का स्थानांतरण, विदाई व पदभार ग्रहण समारोह संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन।पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत डेहरी ऑन सोन रेल सुरक्षा बल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम का स्थानांतरण औरंगाबाद जिले के नवीनगर आरपीएफ पोस्ट में कर दिया गया है।
शुक्रवार 12 जून की संध्या आरपीएफ पोस्ट परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। अधिकारियों व जवानों ने श्री राम के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पोस्ट ने सुरक्षा, अनुशासन व जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किए।
वहीं नवीनगर से स्थानांतरित होकर आए राजकिशोर कछवाहा ने डेहरी ऑन सोन आरपीएफ पोस्ट के नए निरीक्षक प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार के बाद उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और बेहतर जनसंपर्क उनकी प्राथमिकता रहेगी।
समारोह में आरपीएफ के अधिकारी, जवान व अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नए निरीक्षक प्रभारी का स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर