आरपीएफ इंस्पेक्टर की विदाई समारोह आयोजित


रोहतास ।"फौलादी इरादों और बुलंद हौसलों की पहचान हैं आप,जनसेवा को समर्पित महान इंसान हैं आप"जैसी पंक्तियों से शुरू हुआ आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार का विदाई समारोह। आरपीएफ-परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में आये सासाराम मंडल कारा के काराधीक्षक सुजीत कुमार राय ने कहा कि यह ऐसा पल होता है,जहाँ नये सफ़र की खुशी और बिछड़ने का दुःख दोनों एक साथ शामिल होता है। उन्होंने संजीव कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह में औपचारिकता से अधिक दिलों के जुड़ाव और प्रेम का महत्त्व होता है। विदाई समारोह में रेलवे के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और सबों ने संजीव की कर्मठता,कर्मशीलता,कार्यकुशलता तथा उनकी व्यावहारिकता की बखूबी सराहना की। अपने शुभचिंतकों द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई के मद्देनज़र संजीव ने कहा कि लोगों से मिले प्यार का इज़हार करना मेरे लिए बहुत कठिन है, क्योंकि मिले स्नेह-प्यार को शब्दों में बाँधकर उसके दायरे को मैं छोटा करना नहीं चाहता। मैं जहाँ भी रहूँगा,लोगों का यह दिया प्यार मेरे साथ रहेगा। विदाई कार्यक्रम में आये राजद के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी सिद्धार्थ हिटलर,शशि पाण्डेय,सरदार मानिक सिंह सहित अनेक कलमकारों ने भी संजीव को"जीवेत शरद:शतं"की शुभकामनायें दीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट