पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा एक नाबालिग बालिका को देवास से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 14, 2026
- 183 views
राजगढ़ । जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ *सुश्री मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 09/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश पतारसी करते हुए मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार दविश देकर नाबालिग बालिका को देवास (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। एवं आरोपी विशाल जाटव को गिरफ्तार कर बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान,उप निरीक्षक गुंजा जमादार,प्रधान आरक्षक ,सुरज चांवरिया प्रधान आरक्षक कमल गुर्जर ,आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ,आरक्षक सुनील मीणाआरक्षक जगन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रिपोर्टर