तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला कुएं में तैरते हुए

तलेन । गुरूवार को  टोल नाके के पास पचोर मार्ग पर  एक निजी  कुंए से व्यक्ति की  लाश  मिलने से  नगर में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार  तलेन थाने पर मृतक बद्रीलाल पिता अमर सिंह वर्मा उम्र 60 निवासी ग्राम मिर्जापुर (तलेन) की गुम शुदा की रिपोर्ट धर्मेंद्र पिता बद्री लाल  उम्र 26 वर्ष ने दिनांक 11/11/2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी  रिपोर्ट में बताया था की मेरे पिता बद्रीलाल वर्मा 10/11/2025 से नहीं मिल रहे है आज गुरूवार दिनांक 13/11/2025 को मृतक के बड़े पुत्र बालू पिता बद्रीलाल के द्वारा  पुलिस को सुचना प्राप्त हुए की पचोर मार्ग पर स्थित  निजी कुए मे मेरे पिता की लाश मिली है   इसके पूर्व परिजन व पुलिस द्वारा व्यक्ति तलाश की जा रही थी शव को कुएं  से निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए बोड़ा भेजा गया पी एम रिपोर्ट के बाद ही विवेचना की जावेगी पुलिस की जाँच जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट