नगर आयुक्त ने बाढ के पानी निकासी कराई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 05, 2025
- 118 views
रोहतास। बीते शुक्रवार की रात में हुई भारी बारिश से जिला मुख्यालय सासाराम नगर निगम क्षेत्र में जल-जमाव को देखते हुए नगर प्रशासन ने पानी निकासी का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। विभिन्न मुहल्ले में घूम-घूमकर नगर आयुक्त विकास कुमार ने जल-जमाव का जायजा लिया और अविलम्ब पानी निकासी का निर्देश अधीनस्थ कर्मियों को दिया। नगर आयुक्त फजलगंज के स्टेडियम से पानी निकासी कराते देखे गये। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर प्रशासन जल-निकासी को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नगरवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। कोई भी नगरवासी अपनी किसी भी समस्या को लेकर कार्य-दिवस में बिना बिचौलिए के हमसे मिल सकते हैं, उनकी समस्याओं के निदान का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि नगरवासी की मदद से सासाराम नगर निगम क्षेत्र स्वच्छ और सुन्दर दिखे। उन्होंने नगरवासियों से नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए अपील भी की।


रिपोर्टर