देर रात तक चला मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम नगर निगम क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देर रात तक होता रहा। झमाझम बारिश के बीच भक्तगण अपनी-अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन फजलगंज के दुर्गाकुंड में करते रहे। नगर पूजा समिति तथा नगर निगम पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए पूजा कमिटियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शांति-व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस-बल की तैनाती की गयी थी। नगर पूजा समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी तथा तथा नगर निगम पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन गुप्ता तथा मंच संचालक पप्पू सोनी के द्वारा शहर के गणमान्य लोगों और पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शांतिपूर्ण परिवेश में दुर्गा-पूजा सम्पन्न कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों तथा नगरवासियों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट