अज्ञात वाहन से दूध बिक्रेता युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 04, 2025
- 122 views
रोहतास। जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सासाराम रोड़ स्थित पटेल कॉलेज के अम्बेडकर कल्याण छात्रावास समीप शुक्रवार की रात में एक 25 वर्षीय दूध बिक्रेता युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक युवक नगर परिषद बिक्रमगंज के धनगाई रोड़ स्थित वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय मुनमुन सिंह अधिवक्ता का पुत्र गोलू कुमार उर्फ मोहित राज था। जो शुक्रवार
3 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अपने बाइक से संझौली थाना क्षेत्र स्थित अपने ओसम दूध डेरी के दुकान पर जा रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार पुलिस जवान के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल धनगाई में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही मृतक गोलू के चाचा अधिवक्ता चुनचुन सिंह अस्पताल पहुंचे, और दहाड़ मार कर रोने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह शव का जिला सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव को सौंपते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी निप्पी देवी और 4 वर्षीय बेटी नित्या को अकेला छोड़ गया। जिनके उपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।


रिपोर्टर