अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर (स्विप) द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन होगा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 19, 2025
- 181 views
रोहतास।अपर सचिव, निर्वाचन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर SVEEP (स्विप) गतिविधियों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका थीम FIT INDIA, VOTE INDIA' (फिट इंडिया, वोट इंडिया) है। इसके तहत निम्न स्विप गतिविधियां करने का निर्णय लिया गया है।
दिनांक 21.06.2025 को सूखा रौजा परिसर सासाराम में सुबह 06.00 बजे सामूहिक योग-सत्र-मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी/युवा मतदातागण/जीविका दीदी प्रतिभागी होंगे। दिनांक 21.06.2025 को अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय सामूहिक योग सत्र-सह-मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका कार्यक्रम जिले के खेल मैदानों, स्कूल परिसर/सभी ब्लॉक परिसर में सुबह 6.00 बजे किया जायेगा।Yoga Pose Selfe with Voter ID' (योगा पोज सेलफी वीथ वोटर आईडी) प्रतियोगिता का आयोजन Social Media (सोशल मीडिया) के माध्यम से किया गया।


रिपोर्टर