आपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ नबीनगर की कार्यवाही, करीब-254 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 07, 2026
- 9 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
बिहार--- औरंगाबाद आर पी एफ नबीनगर दिनांक- 06.11.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद की नेतृत्व में गाड़ी संख्या-63557अप की जांच के क्रम में करीब 25 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब,अनुमानित कीमत- 7,500 रूपया बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थानाअध्यक्ष नबीनगर के सुपुर्द किया गया l उक्त टीम में सहायक निरीक्षक दिनेश प्रसाद,आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा,आरक्षी सत्य प्रकाश ,आरक्षी विमल चंद्र आलोक सम्मिलित रहें।


रिपोर्टर