एसपी के क्राइम मीटिंग में थानेदारों को सख्त हिदायत


रोहतास ।जिले में अपराध पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज एक्शन मोड में हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनके कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थानों के थानाध्यक्षों, पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों, पुलिस अवर निरीक्षकों और सार्जेंट मेजर की मौजूदगी में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का संदेश दिया।बैठक में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराध से जुड़े मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए गए। मासिक अपराध गोष्ठी पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है।


अपराध नियंत्रण में लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी से करें काम


पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।


पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर


मासिक अपराध गोष्ठी के साथ आयोजित पुलिस सभा में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट