शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका पर बरसठी पुलिस ने 11 लोगों पर की कार्रवाई
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 10, 2026
- 22 views
बरसठी (जौनपुर)। जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में गोठांव गांव निवासी मुन्नालाल गौतम (45), रामधनी (59), अमित कुमार उर्फ कमलेश कुमार (30) और ऋषिकांत उर्फ लाला गौतम (24) शामिल हैं। इसके अलावा कूसा गांव निवासी प्रकाश भारती (30) और अंकित गौतम (21), मंगरी गांव निवासी चंद्रशेखर (45), भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के कौड़र निवासी अर्जुन गौतम (21) तथा जरौटा गांव निवासी सुरेंद्र सरोज (56), रामसागर (60) और चंद्रसेन (45) को भी हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल, रिजर्व कांस्टेबल अभय प्रताप और आशीष यादव तथा महिला कांस्टेबल सबीबा खातून और नीलम यादव शामिल रहीं।


रिपोर्टर