खङी ट्रक मे बाइक की टक्कर महिला और मासूम सहित तीन घायल

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)---- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक 10 वर्षीय मासूम का बायां पैर टूट गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी उषा देवी, उम्र 45 वर्ष, श्याम सुंदर कुमार, उम्र 25 वर्ष मासूम उपकार कुमार उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी तीन लोग बाइक पर सवार होकर बनारस से वापस अपने घर सराय आ रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक को नींद आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। घटना के बाद एनएचएआई की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया। जिनको प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं इसमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर थी जिसका बाया पैर टूट गया था। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट