धनतेरस और दीपावली पर बरसठी पुलिस अलर्ट, मियांचक बाजार में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने किया पैदल गश्त
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 06, 2026
- 32 views
पुलिस टीम के साथ बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यापारियों और आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बरसठी (जौनपुर)। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बरसठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मियांचक बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार के प्रमुख मार्गों, दुकानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
त्योहारों के मद्देनजर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और खरीदारी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा बाजार में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस की लगातार गश्त और सक्रियता से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा।


रिपोर्टर