चैनपुर में दिनदहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई, बाइक सवार दो युवक फरार

हाटा बाजार में 12बजे दिन में छिनैति होने से चर्चा और साथ में भय साथ ही नए थाना अध्यक्ष को चुनौती

संवाददाता सिंहासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं (कैमूर)--- अनुमंडल के चैनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। चैनपुर भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकालकर हाटा बाजार जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने रुपये से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामजी सिंह, ग्राम माझुई, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे चैनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से हाटा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान दैतरा बाबा के आगे बालाजी मार्ट के पास ई-रिक्शा से एक सवारी उतरने लगी। तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके हाथ से रुपये से भरा थैला झपट लिया और तेजी से फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

बताते चलें कि दोपहर 12 बजे व्यस्त समय में इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बैंक से रुपये निकालकर घर या बाजार जाने वाले लोगों के बीच भी भय का माहौल है। अब पुलिस के सामने बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने और छिनतई की गई रकम बरामद करने की चुनौती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट