10 लीटर महुआ वाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 

कुदरा (कैमूर)--- स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को महुआ वाली शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला कुदरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा।

10 लीटर देशी शराब बरामद

थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कझर घाट निवासी अंकित कुमार (पिता- गुड्डू चौधरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत कांड दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट