कैमूर डीएम ने किया रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 03, 2026
- 4 views
कैमूर डीएम ने किया रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी; स्पष्टीकरण की मांग
कैमूर:-- जिलाधिकारी (DM) ने आज रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज और विभिन्न फाइलों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया कि हाल ही में सभी प्रखंडों और पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत वह नुआव में आए हुए थे और इसी क्रम में रामगढ़ अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
लंबित आवेदनों और लॉगिन की जांच में मिली खामियां
डीएम ने जानकारी दी कि रामगढ़ अंचल कार्यालय को लेकर लगातार कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बहुत सारे आवेदन लंबे समय से लंबित पड़े हैं। निरीक्षण के दौरान जब सीओ (अंचल अधिकारी) और आरओ (राजस्व अधिकारी) के लॉगिन की जांच की गई, तो कई मामले पेंडिंग (लंबित) पाए गए।
स्पष्टीकरण तलब, आगे होगी कार्रवाई
कार्यालय में कार्यों की सुस्ती और मामलों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर