कुदरा रेलवे स्टेशन के पास से 13 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 05, 2026
- 148 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर:-- गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप की गई कार्रवाई में 13.927 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला एवं एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अनिता कुमारी, निवासी रोहतास जिला तथा संजय कुमार, निवासी कुदरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 13 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों तस्करों को कुदरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर