विद्युत कंपनी का 14वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


रोहतास।विद्युत आपूर्ति अंचल, सासाराम में आयोजित समारोह में अधिकारियों एवं कर्मियों ने बेहतर विद्युत सेवा एवं निर्बाध आपूर्ति के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता दोहराई।

बिहार राज्य विद्युत कंपनी का 14वाँ स्थापना दिवस रविवार को विद्युत आपूर्ति अंचल, सासाराम के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता, सासाराम ई. ब्रवीम ने की, जबकि मंच संचालन कार्यपालक सहायक आदिल खान ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने कंपनी के गठन एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवंबर 2012 में बिहार राज्य विद्युत बोर्ड का पुनर्गठन कर पाँच अलग-अलग कंपनियों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में विद्युत आधारभूत संरचनाओं के विकास, नेटवर्क विस्तार एवं उपभोक्ता सुविधाओं में सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उपभोक्ता सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।वहीं, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सासाराम ई. ब्रवीम ने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के निरंतर प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 से 22 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 23 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए आवश्यकता के अनुसार उच्च क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। साथ ही विद्युत संरचनाओं को मजबूत बनाने, शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान, विद्युत संरचनाओं का नियमित रखरखाव तथा राजस्व संग्रहण पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना), सासाराम उत्तम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, सासाराम (ग्रामीण) उज्ज्वल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना), डेहरी दीपक कुमार, सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) सासाराम समरजीत कुमार सहित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम एवं डेहरी के समस्त कनीय अभियंता एवं अन्य विभागीय कर्मचारी के साथ साथ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष रेहाना खातून व राज सोनी तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट