बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी थाना क्षेत्र के दाढ़ा रसूलहा गांव में मंगलवार दोपहर घर में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव निवासी अनिल पटेल (30), पुत्र मंगरू राम पटेल, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनिल पटेल दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी बिंदु देवी और एक पुत्र है। युवक की असमय मौत से पत्नी, मां और मासूम पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट