शराब मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार कोर्ट के आदेश पर करमचट थाना पुलिस ने की कार्रवाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 16, 2026
- 38 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर------ जिले के करमचट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूर्व में शराब बेचने के मामले को लेकर करमचट थाना में कांड संख्या 428/21 दर्ज किया गया था। इसी मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार संबंधित वारंटी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी
इसी क्रम में करमचट थाना के पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले का वारंटी अपने गांव में मौजूद है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम दुबौली गांव में छापेमारी कर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव निवासी अशोक बिंद, पिता लाली बिंद के रूप में हुई है
वही इस संबंध में करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अशोक बिंद शराब बिक्री से संबंधित पुराने कांड संख्या 428/21 में वारंटी था माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत करमचट थाना के पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जुड़े वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है
फिलहाल करमचट थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब के पुराने मामलों में फरार चल रहे लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है


रिपोर्टर