बरसठी पुलिस ने 24 साइकिलों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 12, 2026
- 186 views
बरसठी (जौनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने 24 साइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 383/2026, धारा 303(2), 317(2) और 317(5) बीएनएस से संबंधित आरोपी रमेश पाठक (54) पुत्र पारसनाथ पाठक निवासी ग्राम परियत, थाना बरसठी, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 साइकिलें बरामद कीं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव, कांस्टेबल वकील चौहान, कांस्टेबल राजबहादुर वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल अमरेश कुशवाहा, रिजर्व कांस्टेबल सुरेन्द्र, महिला कांस्टेबल अंकित और महिला कांस्टेबल वंदना देवी शामिल रहीं।


रिपोर्टर