नमामि भारतम् कार्यक्रम में गूंजा वंदे मातरम्,एक स्वर-एक लय के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

तलेन । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान,नई दिल्ली के मार्गदर्शन में “नमामि भारतम्” कार्यक्रम के अंतर्गत “वंदे मातरम्”150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तलेन में किया गया।भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरिसिंह  केशवाल, अध्यक्षता शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य गोपालकृष्ण यादव,पर्यवेक्षक एवं साक्षी के रूप में पी.एम.श्री विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार तथा संयोजक एवं समिति सचिव और पी.एम. श्री विद्यालय में शिक्षक गौरीलाल  यादव और विद्यालय के प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा, समिति सदस्य,आचार्य परिवार अभिभावकगण,पूर्व छात्र,पूर्व आचार्य आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य प्रभुनाथ चंद्रावत ने किया।सभी ने एक स्वर,एक लय और एक भारत की भावना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट