कर्मनाशा बाजार के समीप बाइक से 37 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------ स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 37 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 6.840 लीटर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार,शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे कर्मनाशा बाजार के समीप जांच के दौरान बाइक को जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है तथा फरार अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट