डालमियानगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था और जाम की समस्या पर हुई चर्चा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डिहरी आनसोन रोहतास। शुक्रवार को डालमियानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक नए थाना प्रभारी उनमुससलमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में दशहरा पर झंडा चौक मैदान में भीड़ नियंत्रण और कोल डिपो के पास सड़क पर ट्रकों के अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भाजपा नेता अवधेश अहीर ने इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून पर नियंत्रण रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जाम और भीड़ नियंत्रण पर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, एसआई दिवाकर सहित डेहरी नगर चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, ओम प्रकाश पांडे, रजनीकांत तिवारी, राम इकबाल सिंह, जितेंद्र पांडे, प्रमोद गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर