बुजुर्गों की रेल किराया छूट बहाल हो - वरिष्ठ नागरिक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।वरिष्ठ नागरिक संघ, रोहतास जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष लालजी प्रसाद और कोषाध्यक्ष सीताराम लाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कोरोना काल से बंद वरिष्ठ नागरिकों की रेलवे किराया रियायत को पुनः बहाल करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली 40 से 50 प्रतिशत की छूट बंद कर दी थी। महामारी खत्म होने के बाद भी यह सुविधा शुरू नहीं की गई है, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल किराये में छूट बुजुर्गों के लिए सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान का विषय है।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग को रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।


रिपोर्टर