भगवानपुर के उमापुर में मां काली की वार्षिक पूजा संपन्न

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं (कैमूर)----   के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के उमापुर गांव में मां काली की वार्षिक पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। पूजा का आयोजन रामबेलाश यादव के द्वारा कराया गया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूजा के दौरान विधि-विधान से हवन किया गया

वहीं महिलाओं ने मां काली के भक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया धीरेंद्र सिंह सहित गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मां काली की पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

वहीं उम्र अधिक होने के कारण रामबेलाश यादव ने अगले वर्ष से पूजा की जिम्मेदारी नहीं निभाने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए विपिन शर्मा को पूजा की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आगे किया।

ग्रामीणों ने रामबेलाश यादव द्वारा वर्षों से निभाई जा रही पूजा की परंपरा की सराहना की और उनके योगदान के लिए आभार जताया। अब अगले वर्ष से विपिन शर्मा के नेतृत्व में मां काली की वार्षिक पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट